Sainik School admission 2021: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

Sainik School admission entrance exam 2021: सैनिक स्कूल में दाखिले की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स व पैरेंट्स के लिए जरूरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए देश के कुल 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन का नोटिस जारी किया जा चुका है। एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा भी हो चुकी है। सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

AISSEE

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और 9वीं में एडमिशन लिए जाएंगे। इसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) का आयोजन कराएगी। सत्र 2021 में कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन के लिए देशभर में यह प्रवेश परीक्षा (AISSEE 2021) 10 जनवरी 2021 को ली जाएगी।

कब-कैसे करें आवेदन

सैनिक स्कूल एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम 2021 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एआईएसएसईई की वेबसाइट aissee.nta.nic.in के जरिए आवेदन करना है। आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 से शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 नवंबर 2020 है।

आवेदन के समय ही आपको एग्जाम फीस भरनी होगी। एससी व एसटी उम्मीदवारों के लिए एग्जाम फीस 400 रुपये, अन्य सभी के लिए 550 रुपये है।

कितनी होनी चाहिए उम्र

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 31 मार्च 2021 तक 10 से 12 साल के बीच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए सभी सैनिक स्कूलों में सिर्फ कक्षा 6 में एडमिशन का नियम है।

वहीं, 9वीं कक्षा में एडमिशन के लिए स्टूडेंट की उम्र 31 मार्च 2021 तक 13 से 15 साल के बीच होनी चाहिए। एडमिशन के समय स्टूडेंट ने मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा पास कर ली हो।
Sainik School Entrance Exam Notification 2021 देखने के लिए यहां क्लिक करें।
AISSEE की वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Sainik School List 2020:
  • Sainik School Korukonda
  • Sainik School Kalikiri (Ap)
  • Sainik School Goalpara
  • Sainik School Nalanda
  • Sainik School Gopalganj
  • Sainik School Ambikapur
  • Sainik School Balachadi
  • Sainik School Kunjpura
  • Sainik School Rewari
  • Sainik School Sujanpur Tira
  • Sainik School Nagrota
  • Sainik School Tilaiya
  • Sainik School Bijapur
  • Sainik School Kodagu
  • Sainik School Kazakoottam
  • Sainik School Rewa
  • Sainik School Satara
  • Sainik School Imphal
  • Sainik School Chhingchhip
  • Sainik School Punglwa
  • Sainik School Bhubaneshwar
  • Sainik School Kapurthala
  • Sainik School Chittorgarh
  • Sainik School Amaravathinagar
  • Sainik School Ghorakhal
  • Sainik School Purulia Sainik
  • School East Siang
  • Sainik School Jhunjhunu
  • Sainik School Chandrapur
  • Sainik School Mainpuri
  • Sainik School Jhansi
  • Sainik School Sambalpur
  • Sainik School Amethi.

Comments

Popular Jobs

Airforce Apprentice 01/2023 Apply Online for 108 Post

Indian Oil IOCL Marketing Division Trade / Technical Graduate Recruitment 2022 Online Form

MP Sachivalaya Vacancy 2021, 1800 posts