Sainik School admission 2021: सैनिक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू
Sainik School admission entrance exam 2021: सैनिक स्कूल में दाखिले की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स व पैरेंट्स के लिए जरूरी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2021 के लिए देश के कुल 33 सैनिक स्कूलों में एडमिशन का नोटिस जारी किया जा चुका है। एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा भी हो चुकी है। सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है।